हरिद्वार, 1 मई। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के इस कदम से ठेली, ढाबों आदि पर मिलने वाले खाने पीने के सामान के दामोें भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
इसका सीधा प्रभाव गरीब, मजदूर तबके पर पड़ेगा। महंत शुभम गिरी ने कहा कि कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार को रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगानी चाहिए ओर कीमत को सामान्य रखना चाहिए। जिससे देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं, यहां के छोटे दुकानदारों, आश्रमों और धर्मशालाओं को समस्या का सामना ना करना पड़े।


