हरिद्वार में दुकान चोरी का खुलासा: CCTV और चेकिंग से आरोपी गिरफ्तार”

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 3 मई। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान हरिद्वार की तरफ जा रही एक बुलेरा पिकअप को रोका तो उसमें सवार व्यक्ति उतरकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया।

पूछताछ मे उसने अपना नाम आरीफ पुत्र खलील निवासी ग्राम जमालपुर रुड़की बताया और दुकान में चोरी की घटना को अंजाम कबूल किया। तलाशी लेने पर उसके पास से सात हजार रूपए बरामद हुए। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल दीपक चौधरी, मुकेश चौहान व मनोज वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply