भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने की अनियमित विद्युत कटौती बंद करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 मई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित विद्युत कटौती की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया और विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। आशु चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित रूप से विद्युत कटौती की जा रही है।

जिससे भीषण गर्मी के मौसम में आमजनमानस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आशु चौधरी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजना बनाकर अति शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply