हरिद्वार, 16 जून। आपरेशन प्रहार के तहतकार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
एसएसपी ने अवैध रूप से शराब बनाकर तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने ग्राम मुजाहिदपुर में नदी किनारे भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारकर अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला कच्ची शराब बनाते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन पंवार, कांस्टेबल विक्रम व विकास क्षेत्री शामिल रहे।


