विडियो:-योग स्थली खेल परिसर में तैयार हुआ आधुनिक स्विमिंग पुल

Haridwar News
Spread the love


खिलाड़ियों को सिखायी जा रही स्विमिंग की बारीकियां
हरिद्वार, 21 जून। रोशनाबाद स्थित योग स्थली खेल परिसर में आधुनिक स्विमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है। साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार किए गए स्विमिंग पूल में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के तैराक तैयार किए जाएंगे। प्रशिक्षित कोच नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर तैराकी की टेक्निक सिखा रहे हैं। जिले का पहला और एकमात्र सरकारी स्विमिंग पूल होने के चलते दूर-दूर से खिलाड़ी यहां ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार में खेल की अपार संभावनाएं हैं। हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे खेलों में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी तरह स्विमिंग भी एक महत्वपूर्ण खेल है। हरिद्वार से नेशनल लेवल के तैराक तैयार हांे, इसके लिए 25 मीटर और आधुनिक सुविधाओं वाला ये स्विमिंग पूल बनाया गया है।

डीएसओ शबाली गुरूंग ने बताया कि नेशनल गेम्स 2025 में हरिद्वार में इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, टेनिस कोर्ट और रेसलिंग कोर्ट के अलावा तमाम स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए गए हैं। जिससे यहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। अब राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल बनने से भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी तैयार हो सकेंगे।

स्विमिंग कोच अर्चना ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार स्विंमिंग के प्रशिक्षण की सुविधा खिलाड़ियों को मिली है। जिसे लेकर खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों में उत्साह है। खिलाड़ियों को स्विमिंग की बारीकियां सिखायी जा रही हैं। जल्द ही हरिद्वार से कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराक निकलेंगे।

Leave a Reply