सिडकुल के ठेकेदारों ने किया कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन

Haridwar News
Spread the love


अजय कुमार तिवारी अध्यक्ष एवं विवेक कुमार चौहान बने महामंत्री
हरिद्वार, 23 जून। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की कपंनियों में कार्यरत ठेकेदारों ने कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया है। मदन सिंह रावत एवं सुंदर पाल सैनी एसोसिएशन के संरक्षक तथा अजय कुमार तिवारी अध्यक्ष एवं विवेक कुमार चौहान महामंत्री चुने गए। मोहन राणा, सचिन चौधरी, गौरव एवं अनुज चौहान उपाध्यक्ष, अतुल राय एवं सुनील चौधरी संगठन मंत्री, धनंजय पराशर कोषाध्यक्ष तथा प्रवीन धीमान मीडिया प्रभारी, राधे श्याम, सोनू चौधरी, संजय मेहता, तेजवीर सिंह एवं नितिन चौहान कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

एसोसिएशन के गठन के दौरान ठेकेदारों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संरक्षक मदन सिंह रावत एवं सुंदरपाल सैनी ने कहा कि एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। एकजुटता के बल पर भविष्य में ठेकेदारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सकेगा। अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी एवं महामंत्री विवेक कुमार चौहान ने कहा कि एसोसिएशन ठेकेदारों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों एवं कारखानों के सुचारु संचालन में सहयोग प्रदान करते हुए उद्योगों और ठेकेदारों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक संबंध स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Reply