हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने दीपावली पर्व मनाते हुए एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने फुलझड़ी और अनार जलाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि त्योहार एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। धर्मनगरी की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी पहचान है। दीपावली खुशियों का पर्व है, मिलजुलकर मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश हमेशा दिया जाता रहा है। भारतीय संस्कृति में पर्वों के महत्व को समझना चाहिए, देश की एकता-अखंडता बनाए रखें और एक-दूसरे के साथ पर्वों की खुशी साझा करें।




