चोरी की मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 24 जून। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम गढ़ निवासी शौकीन अली ने गत वर्ष 12 दिसम्बर को पुलिस को तहरीर देकर सहनेवाज उर्फ नाजी परघर के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी करने और वापस मांगने पर सहनेवाज व उसके पिता द्वारा गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुलड वाले रपटे के पास सलेमपुर रोड से नामजद आरोपी सहनेवाज उर्फ नाजी पुत्र शौकत निवासी ग्राम लहबोली थाना मंगलौर को चोरी की गयी मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, सुमननगर चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल हरीश राणा व दीपक रावत शामिल रहे।

Leave a Reply