भारत विकास परिषद की प्रवास बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 24 जून। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष सिंघल ने कहा कि वंचित व गरीब लोगों के सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत परिषद समाज में संपर्क, संस्कार व सहयोग के संकल्प साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है। बाई पास रोड़ स्थित एक होटल में प्रवास बैठक के दौरान मनीष सिंघल ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है।

बैठक का संचालन करते हुए प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि परिषद में प्रत्येक व्यक्ति सेवा भाव से आता है। इस भौतिक व व्यस्त जीवन मे से समय निकालकर परिषद के सदस्य पर्यावरण के लिए भी कार्य करते हुए लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। समाज व संगठन में रहकर ही व्यक्ति का सामाजिक व व्यक्तित्व का विकास संभव है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने कहा कि परिषद की सभी शाखाओं को 25 प्रतिशत सदस्यों की संख्या बढ़ानी है।

इस अवसर पर परिषद के आगामी कार्यक्रमों को आयोजित करने आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। सभा में प्रांतीय संगठन मंत्री निखिल वर्मा, प्रांतीय संयोजक प्रचार एवं प्रसार एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, कुशल श्रीवास्तव, द्विजेंद्र पंत आदि आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply