उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की पहली बैठक

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 जुलाई। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार 5 जून को सप्तऋषि क्षेत्र स्थित गुलजारीलाल धर्मशाला में केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता एवं प्रधान महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल के संचालन में आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी बडोनी ने बताया कि बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी एवं संगठन के विस्तार, देश एवं प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।

Leave a Reply