चोरी की मोटरसाइकिल समेत दबोचा

Uncategorized
Spread the love


हरिद्वार, 5 जुलाई। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन जुलाई को शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर सिडकुल निवासी अमरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की गयी मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया।

पूछताछ में पुलिस की पकड़ में आए आरोपी शहवाज पुत्र मेहराज निवासी मोहल्ला जाटमपुरी थाना जाटम पुरी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी भूरा चिकन वाले का मकान रोशनाबाद सिडकुल ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस टीम में एसआई इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply