हरिद्वार के कलाकारों का कमाल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘एक बहता जीवन’ ने लहराया परचम

Haridwar News
Spread the love

गंगा में सिक्के ढूंढने वाले बच्चों के जीवन पर बनी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता प्रथम पुरूस्कार
उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे बाल कलाकार अनंत उर्फ मोनू के अभिनय को मिली विशेष सराहना

हरिद्वार, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्राची मूवी के बैनर तले गंगा में सिक्के ढूंढने वाले बच्चों के जीवन पर बनी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में फिल्म को प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। बहुत सराहा गया। मनोज शर्मा के लेखन व निर्देशन में बनी फिल्म में हेमंत पांडे, विजेंद्र काला हरवीर यादव, अक्षय कुमार आदि कलाकारों का विशेष सहयोग रहा

फिल्म में बाल कलाकार मास्टर सक्षम, मास्टर अनंत उर्फ मोनू, मास्टर चीकू ने शानदार अभियान किया। उत्तराखंड पुलिस में तैनात अक्षय के पुत्र उभरते बाल कलाकार अनंत उर्फ मोनू के अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों की विशेष सराहना मिली। अनंत उर्फ मोनू जल्द ही रिलीज होने वाली दो फिल्मों अपहरण-2 और मिशन मासूम शिकार फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है इस फिल्म में भी अभियान करते नजर आएंगे। अनंत के पिता अक्षय ने बताया कि अनंत को शुरू से ही फिल्मों में रूचि है।

उसकी अभिनय प्रतिभा को देखते हुए पूरे परिवार ने उसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म नीति का लाभ स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है। उत्तराखंड की नैसर्गिंक लोकेशन के चलते फिल्मकार शूटिंग के लिए यहां आ रहे हैं। जिससे स्थानीय कलाकारों को अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply