विडियो:-रोटरी इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.रीटा कालरा ने किया गंगा का पूजन

Haridwar News
Spread the love


सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत संगठन है रोटरी-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 6 जुलाई। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.रीटा कालरा ने रोटरी नव वर्ष के शुभारंभ पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी एक ऐसा वैश्विक संगठन है, जो सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

गंगा के पूजन के उपरांत सभी रोटरी सदस्यों ने रोटरी नव वर्ष में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प को दोहराया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply