देहरादून: उत्तराखंड सूचना विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, रती लाल हरिद्वार में ही रहेंगे डीआईओ

Dehradun News
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत जिला सूचना अधिकारियों, सूचना अधिकारियों और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

हरिद्वार में रती लाल बने रहेंगे जिला सूचना अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम का तबादला सूचना निदेशालय, मुख्यालय देहरादून में कर दिया गया है। उन्हें संबद्ध मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है।

हरिद्वार में अब जिला सूचना अधिकारी रती लाल को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है। यानी रती लाल ही हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी के रूप में कार्य करते रहेंगे।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

  • रुद्रप्रयाग के जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर को सूचना निदेशालय, मुख्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
  • टिहरी जिला सूचना कार्यालय में संबद्ध मीडिया सेंटर सचिवालय देहरादून में कार्यरत सूचना अधिकारी भजनी का तबादला सूचना निदेशालय, मुख्यालय देहरादून किया गया है।
  • पौड़ी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी प्रमोद सिंह बर्त्वाल का तबादला टिहरी कर दिया गया है।

कई अधिकारी यथावत
आदेश में सूचना अधिकारी संजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल और चम्पावत की अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी को उनके वर्तमान पदों पर यथावत रखा गया है।

त्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
कार्यालय आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और उसकी सूचना निदेशालय, देहरादून को उपलब्ध कराएं। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। स्थानांतरित अधिकारियों को नियमानुसार स्थानांतरण यात्रा भत्ता भी देय होगा।

Leave a Reply