विडियो:-पुलिस ने किया नकली नोट गैंग के दो सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 12 जुलाई। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट गैंग के दो अन्य सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। 6 जुलाई को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद के मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंजाब पहुंचकर नकली नोट गैंग के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ 1 लाख 5 हजार रूपए के नकली नोट, प्रिंटर व कार बरामद की है।

आरोपी ढाबे और कपड़ों के व्यवसाय की आड़ में नकली नोट चला रहे थे। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्रों की जोड़ी सरजीत सिंह व टिंकू तथा सुमित कुमार व संजीव कुमार को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा था। 10 जुलाई को टिंकू और सुमित को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ में सामने आयी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर व सुखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

पवन के कब्जे से पांच हजार रूपए के नकली नोट व सुखबीर सिंह के कब्जे से एक लाख रूपए के नकली नोट तथा नकली नोट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रिन्टर व वरना कार बरामद की गयी। एसपी सिटी ने बताया कि पवन ढाबा चलाता है और ढाबे की आड मे नकली नोटों का धन्धा करता था। जबकि सुखबीर सिंह कपडों के व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा कर रहा था। दोनों के द्वारा 50,000 रुपये के असली नोटों के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाने की जानकारी भी प्रकाश मे आयी है। सुखबिर सिंह 2020 मे बैंक फ्राड तथा तथा 2024 में जाली करेंसी रखने के आरोप मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। जबकि पवन कुमार को वर्ष 2022 मे थाना बटाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मे जेल था। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलकर नकली नोटों का धंधा शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे गहरायी से जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसआई ऋषिकांत पटवाल, हेडकांस्टेबल संजय पाल, हेडकांस्टेबल सतीश नौटियाल, कांस्टेबल सुनील चौहान व अजीत तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply