हरिद्वार, 13 जुलाई। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में जनपद के लगभग 115 खिलाड़ी भाग लेंगे।
खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथी होंगे।
शिवडेल स्कूल भेल के प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव, शिवडेल स्कूल जगजीतपुर कनखल के प्रिंसिपल अरविंद बंसल, प्रिंसिपल हेमा, आशियारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ शिहान, पंकज कुमार साहनी, आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य राहुल, जयप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, संदीप पाठक, राजमती देवी, श्वेता चौधरी, दुर्गावती देवी, शिवम शर्मा व हेमंत कुमार भी उपस्थित रहेंगे। अमित कुमार चौधरी ने आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।


