गंगा में डूब रहे कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने बचाया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 31 जुलाई। गंगा में डूब रहे दो कांवड़ियों को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। घटना कांगड़ा घाट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी निवासी सुधीर ठाकुर व बागपत निवासी राहुल कांगड़ा घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल गंगा में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों युवकों ने एसडीआरएफ टीम का आभार जताया है।

Leave a Reply