हरिद्वार, 2 अगस्त। बहला फुसलाकर नाबालिगा का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अनुज पुत्र सुशील कुमार निवासी रायपुर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबालिग पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिगा की सकुशल बरामदगी के लिए एसआई ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल जटवाड़ा पुल से आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मुकद्मे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


