मेयर किरण जैसल एवं पार्षद मोनिका सैनी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 11 सितम्बर। मेयर किरण जैसल एवं वार्ड 19 की पार्षद मोनिका सैनी ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मातृछाया अस्पताल के पीछे सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक भी मौजूद रहे। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहता सुविधा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान होगा। मेयर ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए।

वार्ड पार्षद मोनिका सैनी ने कहा कि विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वार्ड में सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, एके शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, ईश्वर चावला, विनोद गुप्ता, अशोक गिरी, राजीव त्यागी, केदारनाथ वर्मा, शुभाष जांगिड़, हेमंतपाल, गौरव वर्मा, भाव्या वर्मा एवं शशांक भारद्वाज मौजूद रहे।

Leave a Reply