हरिद्वार, 7 अक्टूबर। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत कुंभ मेला पुलिस व अभिसूचना विभाग द्वारा चलाए जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान की समीक्षा की। सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक के दौरान समीक्षा करते हुए एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन कार्य संवेदनशील ड्यूटी है। सत्यापन संबंधी कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए। सत्यापन की कार्यवाही करते समय निर्धारित फार्म पर संबंधित बाहरी व्यक्ति की फोटो चस्पा करते हुए फार्म के प्रत्येक बिन्दु को ध्यान पूर्वक भरें और प्रतिदिन अधिक से अधिक सत्यापन सुनिश्चित करें। बैठक में कुंभ मेला मंडलाधिकारी संतोष बगडवाल, कुंभ मेला एसआईओ निरीक्षक संजय सिंह, एलआईयू निरीक्षक विवेक सनवाल, राजेंद्र रावत सहित सत्यापन टीम के सदस्य मौजूद रहे।




