हरिद्वार, 26 अक्टूबर। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में बाबा हठयोगी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के लिए बेहद कम शेष बचा है। सरकार के निर्देशन में मेले को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए मेलाधिकारी सोनिका दिन रात मेहनत कर रही हैं। शहर को भव्य रूप से सजाया संवारा जा रहा है।
श्रद्धालुओं और संतों की सुविधा के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। घाटों का विस्तार किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग लगातार निर्माण कार्यो पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। जोकि पूरी तरह गलत है। मेलाधिकारी द्वारा अखाड़ों और संत समाज से निरंतर विचार विमर्श किया जा रहा है। बाबा हठयोगी ने कहा कि सभी को कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग करना चाहिए। सरकार, मेला प्रशासन, अखाड़ो, संत समाज और स्थानीय जनता के सहयोग से कुंभ मेला ऐतिहासिक रूप से सफलता और दिव्यता के साथ संपन्न होगा।




