विधायक अनुपमा रावत ने की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल स्थापित करने की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 27 अक्टूबर। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल स्थापित करने की मांग की है। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और सिडकुल की स्थापना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का आग्रह किया।

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। खासतौर पर लालढांग क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यहां औद्योगिक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लालढांग जाकर देखा जा सकता है कि वहां के लोग रोजगार के अभाव में दैनिक मजदूरी करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण लोगों को आजीविका चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

अनुपमा रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना लोगों के जीवनयापन के लिए बेहद आवश्यक है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को देखते हुए सिडकुल स्थापना की घोषणा की जाए और इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया जाए।

Leave a Reply