जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 नवम्बर। जान से मारने की नीयत से हमला कर युवक को गंभीर रूप घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुरी निवासी करन चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मामले में वांछित दो आरोपियों सत्यम झा पुत्र श्यामसुन्दर निवासी मिश्रा गली ब्रह्मपुरी व शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित पुत्र कालू निवासी गुजराती गली ब्रह्मपुरी बिल्केश्वर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हरवीर सिंह, अजय पंवार व जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply