दीपावली पर्व पर सजे ज्वालापुर के बाजार, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :- दीपावली पर्व के मौके पर ज्वालापुर के बाजारों को भव्य रुप से सजाया गया कटहरा बाजार में व्यापारियों ने जमकर सजावटी सामान बिक्री के लिए सजाए पंचपुरी के लोग खरीदारी करने के लिए कटहरा बाजार मे पहुंचते हैं।

घरों को सजाने के लिए भिन्न-भिन्न उत्पादकों की धूम मची रही लोगों ने गणेश लक्ष्मी के चित्र, खेल खिलौने, पटाखे जमकर खरीदें दुकानों पर सुंदर झालरों की खूब बिक्री हुई। दिये, कलर्स, बैटरी वाली कैंडल, एलईडी, मल्टी कलर राकेट, लोटस बल्ब, मनमोहक चित्र दुकानों पर सजे रहे ज्वालापुर के बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने दीपावली पर्व को उल्लास के साथ मनाने के लिए जमकर खरीदारी की।

मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। गिफ्ट आइटम भी खूब बिक रहे। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से लेकर पूरा बाजार सजावटी झालरों से जगमगाता रहा है। भव्य दिव्य कैंडल कलर वाली लाइट से सड़कें सजी रही। सुबह से ही लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में जुट जाते हैं। महिलाएं घरों को भव्य रुप से सजाती हैं। हर्षोल्लास व उत्साह के साथ दीपावली पर मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *