नशीले इंजेक्शन समेत तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 4 नवम्बर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मायापुर क्षेत्र स्थित सिद्ध आश्रम गली के पास एक संदिग्ध को रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक की थैली की तलाशी ली गयी तो नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम निशान्त गिरी पुत्र शत्रुघ्न गिरी निवासी गुसांई गली भीमगौड़ा बताया। पुलिस टीम में एसआई ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल आंनद तोमर, एएनटीएफ के हेडकांस्टेबल रियाज अली व कांस्टेबल त्रिभुवन यादव शामिल रहे।

Leave a Reply