नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Uttarakhand
Spread the love


हरिद्वार। कोतवाली कलियर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था।
एएनटीएफ टीम ने बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहा के पास से आरोपी साबिर हुसैन को 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा सह आरोपी अमजद पुत्र असगर निवासी मिर्जापुर-II, सेक्टर-12, विजयनगर, गाजियाबाद से लेकर आया था, जो कलियर में एक महिला को दिया जाना था। पुलिस ने आरोपी के खलाफ मुकदमा दर्ज किया है
विवेचना के बाद साबिर हुसैन और महिला के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया, लेकिन तीसरा आरोपी अमजद लगातार फरार चल रहा था। ऑपरेशन प्रहार / नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कई बार गाजियाबाद में उसके पते पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
मैनुअल पुलिसिंग की मदद से पुलिस टीम ने 7 नवंबर को थाना अंकुर बिहार क्षेत्र, लोनी, गाजियाबाद से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं, आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
अमजद सिद्दीकी पुत्र असगर सिद्दीकी, निवासी मोहल्ला मिर्जापुर-2, म.नं. 686, सेक्टर-12, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.) हाल निवासी वेद विहार कॉलोनी, थाना अंकुर बिहार, लोनी, गाजियाबाद।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ.नि. अमित नौटियाल प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, हे.कां. सोनू कुमार, इसरार अली, माजिद खान, महिपाल सिंह (सीआईयू टीम रुड़की)।

Leave a Reply