BHEL संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते CISF ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Crime Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में BHEL संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए एक आरोपी को CISF ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7.30 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए हैं।
7 नवंबर को BHEL के सुपरवाइजर अंशुल कुमार ने CISF BHEL रानीपुर के निरीक्षक रविन्द्र कुमार एवं सचिन कुमार के साथ कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी कि BHEL के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति प्रदीप सिंह को तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए पकड़ा है। CISF व BHEL कर्मियों द्वारा आरोपी को चोरी किए गए तांबे के टुकड़ों सहित थाना रानीपुर लाया गया।
रानीपुर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 7.30 किलो तांबे के टुकड़े कब्जे में लिए। आरोपी अंशुल कुमार, सुपरवाइजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया

Leave a Reply