हरिद्वार, 19 नवम्बर। राजीव चौधरी को कांग्रेस ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से राजीव चौधरी के समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमाला पहनाकर उनका स्वगात किया। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। जिसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जन-जन में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं। ओबीसी समाज को कांग्रेस से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे।




