पत्रकारिता की गरिमा बचाइए, इसे किसी का संरक्षण कवच मत बनने दीजिए – राकेश चौधरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार 18 नवंबर उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने वर्तमान पत्रकारिता की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता की गरिमा को बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसे किसी भी कीमत पर किसी अपराधी या गैर-योग्य व्यक्ति का संरक्षण कवच नहीं बनने देना चाहिए।
अपने बयान में राकेश चौधरी ने कहा कि आज का दौर पत्रकारिता के लिए सबसे अधिक जोखिम और चुनौतीपूर्ण हो गया है। पत्रकार को निष्पक्षता से काम करने के लिए निरंतर दबाव, धमकियों और चुनौतियों के बीच काम करना पड़ रहा है। आए दिन पत्रकारों को धमकी देने और यहां तक कि समाचार पत्रों के माध्यम से पत्रकारों की हत्या के दुखद समाचार प्राप्त हो रहे हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, कलम की ताकत को बचाना है तो कलम सही हाथो मे होनी चाहिए।

Leave a Reply