विडियो:-अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, चंद्राचार्य चौक पर किया पुतला दहन

Haridwar News
Spread the love


अघोषित बिजली कटौती बंद करें मृदुल कौशिक
हरिद्वार। 18 नवंबर न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर व्यापारियों ने पुतला दहन कर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
अध्यक्ष मृदुल कौशिक एवं सुनील गुलाटी ने कहा कि बुधवार के दिन कई घंटे बिजली कटौती की गई। बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। विभागीय अधिकारी बिजली गुल रहने का कारण भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रभावित है, व्यापारी जनरेटर-इनवर्टर से काम कर रहे हैं, अतिरिक्त भार व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। रानीपुर मोड़ के व्यापारी व्यापार न होने से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती पूर्ण रूप से बंद की जानी चाहिए।


पराग चकलान एवं महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन व्यापार से मंदी का सामना कर रहे हैं। आए दिन बिजली कटौती के कारण व्यापार नहीं हो पा रहा है। फोटो स्टेट कारोबारी बार-बार बिजली के कट लगने से आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूमिगत लाइन होने के बावजूद भी रानीपुर मोड़ पर बिजली गुल रहने का क्या कारण है, ऊर्जा निगम के अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। व्यापारी मोटे-मोटे बिल देकर भी बिजली की आपूर्ति का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में हिमांशु सैनी, मनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल, संजय द्विवेदी, पराग चकलान, पवन दवे, ब्रजराज खरे, राहुल गोयल, राहुल वर्मा, प्रमोद सूद, प्रेम थापा, सुधीर गुप्ता, सुनील असीजा, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply