पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 नवम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 4 संदिग्धों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है। शहर में चल रहे वीवीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत शुक्रवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध अवस्था में मिले ग्राम पूरणपुर रानीपुर से कल्लू पुत्र हरिराम, अशोक वाटिका सलेमपुर से सिद्वार्थ पुत्र रामपाल सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, नरवीर सिंह पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम ढका उदरनपुर थाना तिलहर शाहजहांपुर उ.प्र. हाल निवासी खाटूश्याम प्रोपर्टी अशोक वाटिका सलेमपुर व गुड्डू राम पुत्र रामस्वरुप निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर को हिरासत मे ले लिया।

Leave a Reply