मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने निकाला कैंडल मार्च

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 28 नवम्बर। कार्यबहिष्कार कर रहे पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले रानीपुर मोड़ से बाल्मीकि चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत व प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत ने बताया कि 365 दिन रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन पर मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर शासन प्रशासन से निरंतर गुहार लगायी जा रही है। लेकिन उनकी मांगो पर अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की गई है।

मांगों को लेकर 110 दिन तक एकता विहार देहरादून में धरना भी दिया। जिसे विभागीय मंत्री के दो या तीन कैबिनेट बैठकों में प्रस्ताव लाने के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सात आठ केबिनेट बैठक होने के बावजूद मांगों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कोई सुनवाई नहीं होने पर मजबूर होकर उन्हें कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लेना पड़ा। कैंडल मार्च में किशन सिंह रावत, वीरसिंह रावत, पूनम, मधु, नीतू, श्यामकुमार, दीपक कुमार, रवि, ललित गिरी, बसंत कुमार, साजिद अली, सहित सैकड़ों पीआरडी जवान शामिल रहे।

Leave a Reply