सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 नवम्बर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। आर्य नगर चौक से हरकी पैड़ी तक निकाली गई बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कैश खुराना व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। कुंभ कार्यों में भी लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

अधिकारी सरकार के मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर लोकतंत्र पर आघात किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग व तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। जिसे लेकर जनता के मन में सरकार के प्रति भारी रोष है। जनता ने भाजपा की सत्ता से विदाई का मन बना लिया है।

अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर दिव्यांश अग्रवाल, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, सुनील कुमार, अकरम अंसारी, मयंक सिंह, विवेक भूषण विक्की, यश शर्मा, रमणीक सिंह, विकास चंद्रा, अमन कुमार, दीपक पांडे, लक्की महाजन, प्रतीक अरोड़ा, अंकित चुग, मोहित कुकरेजा, मनोज सैनी, बन्नी ठाकुर, मनीष चौहान, हिमांशु राजपूत, विवेक जकारिया, विशाल, उमेर, सोनी, नमन गोस्वामी, केशव अत्री, निखिल, सोनू, दीपू, संजय, शिब्बू, मनीष, विशाल, मनकू, नवीन, पंकज, संदीप, लोकेश भारद्वाज, मनदीप, अमन, भोलू, नकुल, अंकित, मंगू, रोहित, आशीष, राधे, दीपक, गोपाल, जगदीश, दिव्यांश तेश्वर, प्रदीप गुप्ता, अनुज कुमार, सोनू शर्मा, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply