लोजपा रामविलास ने मनाया स्थापना दिवस, पासवान को दी श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

स्थापना दिवस पर लोजपा ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प, चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

रामविलास पासवान के विचारों को आगे बढ़ाएगी लोजपा, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

हरिद्वार में लोजपा रामविलास का स्थापना दिवस मनाया, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हरिद्वार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस शनिवार को कर्णवाल आश्रम में मनाया गया। पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी मणि शंकर पांडे के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी मणि शंकर पांडे के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब, शोषित और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके संघर्ष को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार रहा है, वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। इसके साथ ही नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।
अंकुर कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। क्षेत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वंश गहलोत, करण, आरती, संदीप सिंह, विकास कुमार समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply