राहत अंसारी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मजाहिर हसन ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आपसी समन्वय सद्भावना के प्रतीक होली पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। होली पर्व पर विशेष रुप से गरीब असहाय निर्धन परिवारों की खुशियों को ध्यान भी रखा जाए ।उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को मनाया जाए। संक्रमण की रोकथाम के उपाय सभी की सहभागिता से ही किए जा सकते हैं पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को ना बरतें मजाहिर हसन ने कहा कि होली पर्व पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल धर्मनगरी के लोग देते चले आ रहे हैं।
सद्भावना का संदेश सभी धर्म समुदाय के लोग देते हैं होली के रंगों का इस्तेमाल करते समय रंगों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ।परंपरागत तरीके से पर्व की खुशियां और अधिक बढ़ जाती हैं उन्होंने मध्य हरिद्वार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को भी होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक धर्म नगरी में होली पर्व को लेकर उत्साहित रहते हैं उनके द्वारा धर्मनगरी के लोगों के साथ होली पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पर्वों को मनाना चाहिए।
मजाहिर हसन ने कहा कि होली के मौके पर युवा को नशे से दुर रहना चाहिए। अपने बड़ी का आदर सम्मान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए। आपसी समन्वय सद्भावना का संदेश देश व समाज को देती चली आ रही है