ईदगाह कमेटी ने की साफ सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
सफाई के साथ सेनेटाइज अभियान भी चलाया जाए-नईम कुरैशी
हरिद्वार, 12 अप्रैल। माहे रमजान के मौके पर साफ सफाई एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था को लेकर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल को ज्ञापन सौंपा। ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि माहे रमजान का पवित्र महीना प्रारम्भ होने वाला है। उपनगरी ज्वालापुर की मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से लागू कराय जाए। मस्जिदों के समक्ष उचित पथ प्रकाश की व्यवस्था को भी सुचारू किया जाना जरूरी है।

रोजेदार मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। आसपास के क्षेत्रों में सेनटाइज अभियान भी चलाया जाए। नईम कुरैशी ने कहा कि संबंधित विभागों को आदेशित कर उपनगरी ज्वालापुर की जनहित की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। माहे रमजान आपसी सौहार्द व भाईचारे का दर्शाता है। नईम कुरैशी ने मौहल्ला लोधामंडी ज्वालापुर काली मंदिर के सामने सीवर लाईन काफी समय से चोक है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पार्षद इसरार अहमद व सुभान कुरैशी ने कहा कि माहे रमजान का पवित्र महीना प्रारम्भ हो रहा है। सड़कों का कूड़ा नियमित रूप से उठना चाहिए। बहते सीवर की समस्या का भी निदान किया जाए। उचित पथ प्रकाश व्यवस्था लागू की जाए। जिससे रोजेदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। ईदगाह मार्ग की हालत खस्ता है। सड़क के गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। नाले नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था की जानी चाहिए। ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल से आग्रह करते हुए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपनगरी ज्वालापुर की समस्याओं का निदान किया जाए। जिससे लोगों को माहे रमजान में किसी प्रकार की असुविधा ना झेलनी पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी मौहम्मद शमीम, हाजी रफी खान, हाजी जमील आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *