विडियो:-सेक्टर-1 की सड़क पर विशालकाय हाथी आने से हड़कंप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-भेल के सड़कों पर विशालकाय हाथी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह के समय विशालकाय हाथी भेल सेक्टर 1 खेल के मैदान के सामने एवं मार्केट मार्ग से होते हुए एसबीआई बैंक सेक्टर 1 की सड़कों पर मदमस्त चाल से चल रहा है। सुबह के समय वाहन चालक भी हाथी के सामने से गुजरते रहे। जंगली हाथियों का प्रवेश लगातार भेल की सड़कों पर हो रहा है।

ड्यूटी आने- जाने वालों के लिए भी जंगली हाथी का सड़कों से होकर गुजरना किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। समाजसेवी हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि वन विभाग को सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। भेल की सड़कों पर हाथी कभी भी आ जाते हैं। जंगली हाथियों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य योजनाएं बनाई जानी चाहिए। हाथी की वीडियो शॉपिंग सेंटर के कुछ व्यापारियों द्वारा बनाई गई।