विडियो :-घरों में घुसा नाले का गंदा पानी, सरीफ नगर के युवाओं ने नाले की स्वयं की सफाई

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 20 मई। बरसात के चलते वार्ड 34 अम्बेडकर नगर, सरीफ नगर के क्षेत्रवासियों के घरों में गंदा नाला ओवर फ्लो हो जाने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। सरीफ नगर के क्षेत्रवासियों ने स्वयं ही गंदे नाले में अटी गंदगी को साफ किया। इस दौरान लोगों का कहना है कि बकरा मार्केट से निकले वाले नाले की सफाई नहीं हो पाती है। भारी मात्रा में प्लास्टिक का कचरा नाले में एकत्र हो जाता है। सरीफ नगर निवासियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

नाले का गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार का कहना है कि नाले में प्लास्टिक, थर्माकोल डाला जा रहा है जिसके कारण नाला जाम हो जाता है। नियमित रूप से नाले की सफाई नहीं होती है। सरीफ नगर के लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। नाले की सड़न बंदबू से संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई है।

बबलू, भोला, संजय, टिंकू, अनीत आदि ने नाले में फंस रहे कूड़े को स्वयं निकाला। विजय लक्ष्मी का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। नाले में भारी तदात में कूड़ा-करकट जा रहा है।

बरसात के कारण नाला ओवर फ्लो हो जाता है जिससे नालों का पानी घरों में घुस जाता है। पार्षद नेपाल सिंह ने कहा कि सही तरीके से नाले की सफाई नहीं करायी जाती है। मेयर अनिता शर्मा व उनके पति मात्र राजनीतिक नौटंकी करते रहते हैं, उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था से कोई लेना-देना है।