गला रेतकर पति ने की पत्नी की हत्या

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

झगड़े में बीज बचाओ कर रही पत्नी को पति ने गला रेतकर की हत्या जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतमपुर ग्राम के निवासी राजेश अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ रह रहा था। पति पत्नी के बीच अनबन के चलते राजेश राजकुमारी से अलग किराए के मकान में रह रहा था। राजेश की पत्नी का भाई अपनी बहन से मिलने आया हुआ था। इसी दौरान राजकुमारी के घर उसका पति राजेश पहुंच गया। पति पत्नी के अलग रहने पर राजकुमारी के भाई ने राजेश को समझाना चाहा लेकिन पत्नी से नाराज राजेश अपने साले की बात पर झगड़ने लगा। राजेश आग बबूला हो गया।

उसने झगड़े में चाकू उठा लिया।इस दौरान राजेश की पत्नी राजकुमारी झगड़ रहे पति व साले का बीच बचाओ करने लगी। इसी दौरान राजेश ने राजकुमारी के गले पर चाकू मार दिया। मौके पर ही राजकुमारी की मौत हो गई।आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को दी। सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत सिंह बटोला ने बताया कि आरोपी राजेश उत्तर प्रदेश लखीमपुर का निवासी है राजेश सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है हाल फिलहाल राजेश हेतमपुर ग्राम में रह रहा था पत्नी से राजेश का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है। घटना से हेतमपुर ग्राम में हड़कंप मचा हुआ है