रामनगर में चैन स्नेचिंग की घटना से मचा हड़कंप

Crime
Spread the love

तनवीर

बाइक सवार युवक चैन खींचकर फरार, जाँच में जुटी पुलिस

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में चैन स्नेचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवारों ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। रामनगर के पास सिद्धार्थ नाम का युवक किसी काम से जा रहा था।जैसे ही वो कार में बैठने लगा, पीछे घात लगाए बाइक सवार युवक उसके गले से चैन खींचकर फरार हो गए। रेल चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।