उत्तराखंड के शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय जी से स्वागत भेंट वार्ता की

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

जिलाधिकारी ने सिडकुल एवम् जिले में स्थापित उद्योगों के सबंध में एसोसिएशन के सदस्यों से जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उद्योगों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
डीएम ने हरिद्वार जनपद में स्थापित उद्योगों द्वारा कोरोना काल में सीएसआर के अंतर्गत किये गए विभिन्न सहायता कार्यों की सराहना की ।

जिलाधिकारी शीघ्र ही समस्त उद्योग प्रतिनिधियों से मिलने की इच्छा भी जताई ।जिस पर सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड की तरफ से शीघ्र एक मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया।
प्रतिनिधि मंडल में सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारी हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष, अनिल शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष राज अरोड़ा,महासचिव, अजय जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिद्वार रूरल,अश्वनी खुराना उपाध्यक्ष संगठन उपस्थित रहे।