कमल खडका
हरिद्वार, 19 अगस्त। बलसिंह सैनी को उत्तराखण्ड क्रांतिदल का जिला अध्यक्ष चुने गए है। हरिद्वार जिला इकाई के अधिवेशन में दल के पर्यवेक्षक एवं जिला प्रभारी विजय कुमार बौड़ाई, चुनाव अधिकारी तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वशिष्ठ की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में बलसिंह सैनी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित ने जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी को शपथ दिलायी। विजय कुमार बौड़ाई ने बलसिंह सैनी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यूकेडी हरिद्वार में संगठनात्मक व राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होगा।
रविन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि बलसिंह सैनी उत्तराखण्ड के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। सरिता पुरोहित ने कहा कि लालढांग से चुनाव लड़ चुके बलसिंह सैनी के राजनीतिक कौशल से दल को मजबूती मिलेगी। चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि बल सिंह सैनी के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। जिला अध्यक्ष चुने गए बलसिंह सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में यूकेडी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।
पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन खड़ा कर मजबूती से सभी सीटों पर मजबूती से पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान एमडी शर्मा, डा.राजवीर सिंह पुण्डीर, एस.एन बिष्ट, गिरीश
मेंदोला, विजय भारद्वाज, डा.ज्ञानवीर सिंह एडवोकेट, संजय उपाध्याय, प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार उपाध्याय, सुनील शर्मा, सुनील कश्यप, पप्पू शर्मा, हरिशंकर उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।