विडियो :-भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Politics
Spread the love

अमरीश


भाजपा को मिल रहा जनता का भारी समर्थन-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 15 नवम्बर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में सेक्टर दो बैरियर, गोल गुरूद्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों व व्यापारियों को पत्रक वितरित किए और पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को देश की जनता समर्थन मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो के आधार पार्टी चुनाव में जनता के बीच जा रही है। विकास कार्यो केे आधार पर विधानसभा चुनाव में भाजपा विजयी होगी और उत्तराखण्ड में दोबारा भाजपा सरकार बनेगी।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, महामंत्री शिवम बंधु एवं ब्रजेश चौधरी ने कहा कि जनसंपर्क अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जनता फूलमाला पहनाकर डा.विशाल गर्ग का स्वागत किया। इस दौरान बसंत अरोड़ा, विजयंत चैधरी, राजन मेंहदीरत्ता, तुषार चावला, लोकेश गिरी, पंकज पाराशर, पुनीत धीर, नवीन कुमार, ठाकुर विक्रम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *