राहत अंसारी
हरिद्वार, 1 दिसम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
भाजपा शासन में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। तमाम जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी बेहद कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्षो के कार्यकाल में भाजपा विधायक क्षेत्र का विकास कराने में नाकाम रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।
प्रदेश में सरकार बनने पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहंमुखी विकास कराया जाएगा। जनसुविधाओं को सुलभ बनाया जाएगा। इस दौरान कैलाश प्रधान, ,देवेंद्र कुमार, करण सिंह, अर्जुन सिंह, नीरज कुमार, प्रवीण सैनी , माता प्रसाद, दिग्विजय यादव, विजय कुमार पटेल आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।