शराब सहित दो दबोचे

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 दिसम्बर। शराब के अवैध धंधे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर थाना कनखल पुलिस के कांस्टेबल नितिन व संतोष ने कार्रवाई करते हुए कुम्हार गड्ढा में छापेमारी कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी शराब के 32 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। दूसरी और कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने राजीव नगर गोविन्दुपुरी निवासी देवेंद्र कश्यप को देशी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है।