जनता से किए वादों को पूरा करेगी कांग्रेस-राजबीर सिंह चौहान

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। रानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के रोशनाबाद, हेत्तमपुर, आन्नेकी, ओरंगाबाद, टांडा टीरा आदि इलाकों में सघन जनसपंर्क चलाकर लोगों से वोट अपील की। इस दौरान राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही विकास कर सकती है।

चुनाव घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस ने विकास के प्रति अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट कर दिया है। युवाओं को रोजगार कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। मौजूदा भाजपा विधायक दस वर्ष के कार्यकाल में जनता की समस्याएं दूर करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। क्षेत्र के तमाम गांव सड़क, जलभराव जैसी सस्मयाओं से जूझ रहे हैं।

सिडकुल होने के बावजूद विधायक युवाओं को रोजगार नहीं दिला पाए हैं। राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त जनता परिवर्तन का मन बना चुकी हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने के साथ महंगाई पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में आए हैं। जनता ने आशीर्वाद दिया तो समस्याओं को दूर कर सुविधाओं का विकास किया जाएगा।