सपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर की वोट अपील

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 11 फरवरी। हरिद्वार नगर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डा.सरिता अग्रवाल ने अहबाब नगर, अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, मंडी का कुुंआ, ज्वालापुर मार्केट में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि इस बार परिवर्तन की आंधी चल रही है। सपा ने एक महिला को प्रत्याशी बनाकर महिलाओं को सम्मान देने काम किया है।

उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया तो शहर का विकास करने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने का काम करेंगी। हरिद्वार की धार्मिक मर्यादाओं की रक्षा करेंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को आमजन के सुलभ बनाया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश महासचिव मशकूर अहमद कुरेशी, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लव कुमार दत्ता, दिल्ली से आए राष्ट्रीय सचिव सेलिना, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा जौनसारी, मनोज भट्ट, हिमांशु विद्यार्थी, युवराज सिंह, राजन कुमार आदि शामिल रहे।