राशिद अली बने भीम आर्मी के जिला सहसंयोजक

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 6 अगस्त। राशिद अली को भीम आर्मी का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके राशिद अली को जिला कार्यकारणी विस्तार में जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर राशिद अली ने भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक महक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता काजी मोनिस, प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट एहतेशाम, जिला संयोजक कीरत कर्णवाल, शहनवाज मेयर सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित तबके की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। सदस्यता अभियान चलाते हुए कर्मठ व ईमानदार छवि के युवाओं को संगठन में शामिल किया जाएगा।