युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा स्वदेशी जागरण मंच

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अगस्त। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह विचार विभाग प्रमुख एवं क्षेत्र संयोजक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड डा.राजीव कुमार ने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। युवा वर्ग को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने संघ परिवार के अन्य संगठनों के साथ मिलकर स्वावलंबी भारत अभियान शुरू किया है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.राजीव कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरियां निरंतर घट रही हैं और सभी को सरकारी दिया जाना संभव नहीं है। इसको देखते हुए स्वावलंबी भारती अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत युवा शक्ति की मानसिकता में परिवर्तन कर युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाए स्वयं का उद्यम शुरू कर दूसरों को रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में शामिल सभी संगठन युवाओं के बीच जाकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

अभियान के प्रथम चरण में विश्वविद्यालयों व कालेजों में युवा से संपर्क किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान श्रीकांत व प्रिंस यादव भी मौजूद रहे।