आप अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी मुनीर आलम ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी मुनीर आलम ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए चौधरी मुनीर आलम ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में इंतजार अली, इंतजार अंसारी, शाहीन अशरफ जिला उपाध्यक्ष, सरोवर अली, शहजाद व अहसान अली जिला सचिव, मोहम्मद अनीस ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, मोहम्मद अकरम हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, फैजुल अंसारी लकसर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, खली राणा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तथा आफताब अब्बासी को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

चौधरी मुनीर आलम ने कहा कि नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी आजाद अली ने कहा कि तेजी से पार्टी संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

पार्टी जिला पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार किया जा रहा है। रूड़की और हरिद्वार में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार प्रभारी नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी, अल्पसंखयक मोर्चा उपाध्यक्ष वारिस अहमद, सरफराज, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर कुर्बान अली, जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, आजम भारती, विधानसभा अध्यक्ष डा.यूसुफ, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *